Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्रीलंका : हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, मस्जिद और मुस्लिमों की दुकानों पर हमला

हमें फॉलो करें श्रीलंका : हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, मस्जिद और मुस्लिमों की दुकानों पर हमला
, रविवार, 12 मई 2019 (17:04 IST)
कोलंबो। श्रीलंका पुलिस ने रविवार को देश के पश्चिमी तटीय शहर चिलॉ में भीड़ द्वारा एक मस्जिद और मुस्लिमों की कुछ दुकानों पर हमला किए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एहतियात के तौर पर यह कर्फ्यू सोमवार सुबह 6 बजे तक लगा रहेगा।
 
उन्होंने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। कैथोलिक बहुल इस क्षेत्र में शनिवार से कैथोलिक और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव में वृद्धि हुई। इसे ईस्टर संडे के मौके पर गिरिजाघरों और होटलों पर हुए हमलों में 250 लोगों की मौत का परिणाम माना जा रहा है।
 
यहां के निवासियों ने बताया कि दोनों समुदायों के बीच यहां शनिवार से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इस महीने की शुरुआत में नेगोम्बो में मुस्लिम और ईसाइयों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए। यहीं पर सेंट सेबेस्टियन चर्च भी है जिस पर ईस्टर के दिन हमला हुआ था। इस झड़प के बाद कार्डिनल मैल्कम रंजीत ने ईसाइयों और अन्य समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की। (file photo)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Loksabha election 6th phase voting live : 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान