Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जापान में तूफान का कहर, चार की मौत

हमें फॉलो करें जापान में तूफान का कहर, चार की मौत
, सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (20:58 IST)
टोक्यो। जापान में आए तूफान लैन के लगातार कमजोर पड़ने के बावजूद टोक्यो में भूस्खलन और बाढ़ के कारण हजारों लोगों को निकालने के आदेश देने पड़े। टोक्यो में तबाही मचाने के बाद लैन ने समुद्र की ओर रुख कर लिया।      
इसके कारण चार लोगों की मौत हो गई, हजारों वायुयान सेवाओं को रद्द करना पड़ा, ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। एनएचके पब्लिक टेलीविजन के अनुसार, लैन ने सोमवार सुबह पश्चिमी टोक्यो में भूस्खलन के समय अपना कहर बरपाया, जिसमें चार लोगों की मौत हुई और 130 लोगों को चोटें आईं। 
       
जापान के कई हिस्सों में नदियों में बाढ़ आ गई। मालवाहक समुद्री जहाज बंदरगाह की दीवार तक बहने के बाद धंस गया, लेकिन चालक दल के 19 सदस्यों में से किसी को चोट नहीं आई। उत्तरी टोक्यो के कोरियामा शहर के नजदीक नदी में आई बाढ़ के बाद 80,000 लोगों को वहां से निकालने के आदेश देने पड़े, लेकिन दोपहर तक पानी का स्तर गिरने लगा। पश्चिमी जापान के कई हजार अन्य घरों में बाढ़ आई हुई है। 
       
प्रचंड तूफान जोखिम निगरानी साइट के अनुसार, आज भूस्खलन के समय लैन कैटेगरी-2 की श्रेणी में था। इससे पहले उत्तर में यह और अधिक प्रचंड रूप में कैटेगरी-4 में कहर बरपा चुका है। जापान की मौसम एजेंसी के अनुसार, तूफान का स्तर कम हुआ है और इसने जापान के सबसे उत्तरी द्वीप होक्केदो के पूर्व में उष्ण कटिबंधीय दबाव की ओर रुख कर लिया है। तूफान के कारण जापान में 350 से ज्यादा वायुयान सेवाएं रद्द की जा चुकी हैं और जापाने के बड़े क्षेत्र में ट्रेन सेवाएं भी बाधित हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सचिन तेंदुलकर ने दिए फुट ओवरब्रिज के लिए 2 करोड़ रुपए