Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेजोस को पीछे छोड़ बर्नार्ड अरनॉल्ट बने सबसे अमीर, फैशन की दुनिया के बादशाह की सफलता की कहानी...

हमें फॉलो करें बेजोस को पीछे छोड़ बर्नार्ड अरनॉल्ट बने सबसे अमीर, फैशन की दुनिया के बादशाह की सफलता की कहानी...
, शनिवार, 7 अगस्त 2021 (13:09 IST)
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट में बर्नार्ड अरनॉल्ट ने जेफ बेजोस और एलन मस्क को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। BA नाम से मशहूर बर्नार्ड अरनॉल्ट अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
 
दुनिया के सबसे बड़े फैशन ग्रुप लुई वितौं मोएट हेनेसी (LVMH) के संस्थापक अरनॉल्ट की कुल नेटवर्थ 199 अरब डॉलर यानी करीब 14.7 लाख करोड़ रुपए हैं। जेफ बेजोस 194.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे और एलन मस्क 185.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर है।
 
webdunia
अर्नाल्ट ने 1984 में टेक्सटाइल ग्रुप का अधिग्रहण कर लग्जरी गुड्स मार्केट में कदम रखा था। उस समय टेक्सटाइल ग्रुप के पास क्रिश्चियन डायर का भी स्वामित्व था। 4 साल बाद उन्होंने कंपनी के अन्य बिजनेस बेच दिए और LCMH में कंट्रोलिंग स्टेक खरीद लिया। उनके आर्ट कलेक्शन में मॉडर्न और कन्टेंपररी पेंटिंग्स हैं, जिनमें पिकासो और वारहोल की पेंटिंग्स भी शामिल हैं। जनवरी 2021 बर्नार्ड अरनॉल्ट ने 15.8 अरब डॉलर में अमेरिकी ज्वेलर कंपनी टिफनी एंड को. का अधिग्रहण कर अब तक की सबसे बड़ी फैशन डील की थी।
 
70 ब्रांड्स ने बनाया फैशन की दुनिया का बादशाह : अर्नाल्ट के पास कुल 70 ब्रांड्स हैं। इनमें लुई वीटन (Louis Vuitton), केंजो (Kenzo), मार्क जैकब्स (Marc Jacobs), स्टेला मेकार्टनी फेंडी (Stella McCartney Fendi), गिवेंची (Givenchy) और सेफोरा (Sephora) जैसे फेमस ब्रांड्स शामिल हैं। इनमें फैशन, परफ्यूम्स, धड़ियां, ज्वेलरी और रिटेल से जुड़े ब्राड्स हैं।
 
पहले भी सूची में नंबर 1 रह चुके हैं अर्नाल्ट : कोरोना काल में लुई विटन की कमाई तेजी से बढ़ी। इसके कई ब्रांड ने 2021 की पहली छमाही में रिकॉर्ड बिक्री की और मुनाफा कमाया। अर्नाल्ट दिसंबर 2019, जनवरी 2020, मई 2021 और जुलाई 2021 में भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।  
 
अर्नाल्ट का परिवार : बर्नार्ड अर्नाल्ट ने 2 शादियां की हैं। 1973 में उन्होंने एनी डेवावरिन से शादी की। इनसे 2 बच्चे हुए- एंटोइनी और डेल्फीन। 1990 में दोनों अलग हो गए। 1991 में उन्होंने हेलेन मर्सियर से शादी की। इनसे 3 बेटे एलेक्जेंडर, फ्रेडरिक और जीन हुए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुलिस कर्मी को महंगा पड़ा मास्क न पहनने पर टोकना, 3 लोगों ने किया हमला