Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भूकंप के तेज झटकों से दहला क्रोएशिया, 6 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें croatia
, बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (07:22 IST)
जगरेब। क्रोएशिया में मंगलवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। राजधानी के दक्षिण-पूर्व के इलाके में कई मकानों को नुकसान हुआ और कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई।
 
यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि क्रोएशिया की राजधानी जगरेब से 46 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया।
 
अधिकारियों ने बताया कि भूंकप के कारण कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि कई इलाकों में भूकंप के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। कुछ मकान जमींदोज हो गए तो कुछ कुछ इमारतों की दीवारों, छतों में दरारें आ गई। इसी इलाके में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैज्ञानिक बोले- नए स्ट्रेन से न घबराएं, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय