Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिस्र में आत्मघाती हमला, दस सैनिकों की मौत

Advertiesment
egypt
काहिरा। मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में शुक्रवार को सेना के चेकपोस्ट पर हुए आत्मघाती हमले में एक कर्नल सहित दस सैनिकों की मौत हो गई। 
 
सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि रफाह और शेख जुवैद के बीच एक चेकपोस्ट से गुजरते वक्त दो वाहनों में विस्फोट हुआ जिस में सेना के अधिकारी सहित दस सैनिकों की मौत हो गई। फिलहाल किसी संगठन से इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
उत्तरी सिनाई आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का गढ़ है और 2013 से अब तक इस क्षेत्र में सेना और पुलिस के सैकड़ों जवान मारे गए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगा हो गया सोना, चांदी में दाम टूटे