Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शियाओं पर आत्मघाती हमला, 35 मरे

Advertiesment
हमें फॉलो करें शियाओं पर आत्मघाती हमला, 35 मरे
तिकरित , शुक्रवार, 8 जुलाई 2016 (08:48 IST)
तिकरित। इराक की राजधानी बगदाद के उत्तरी क्षेत्र स्थित शियाओं के एक पवित्र स्थल पर आत्मघाती हमलों में बुधवार को कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और साठ अन्य घायल हो गए।
             
इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार राजधानी से 93 किलोमीटर दूर बलाद क्षेत्र में सईद मोहम्मद बिन अली अल-हादी की कब्र के गेट के समीप देर रात बम धमाका हुआ जिसमें 35 की मौत हो गई।
            
विस्फोट के बाद बंदूकधारियों ने इस जगह पर हमला कर दिया और ईद का त्योहार मना रहे लोगों पर गोलियां चलानी  शुरू कर दीं। एक हमलावर ने खुद को बाहरी गेट के समीप, एक दूसरे हमलावर ने वहां जमा हुए लोगों के बीच जाकर स्वयं को उड़ा लिया। 
 
वहीं तीसरे आत्मघाती हमलावर को स्वयं विस्फोट कर उड़ाने से पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे गोली मार दी। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी सरकार ने माना, जाकिर के भाषण अत्यंत आपत्तिजनक