Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एनआरआई ‘स्वच्छ गंगा’, ‘स्वच्छ भारत’ में करें मदद : सुषमा

Advertiesment
Sushma Swaraj
माले। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को भारतीय मूल के लोगों और यहां काम कर रहे प्रवासियों से कहा कि वे आगे आकर सरकार की प्रमुख योजनाओं ‘क्लीन गंगा’ और ‘स्वच्छ भारत’ में मदद करें।

सुषमा मालदीव की 2 दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि उनका (प्रवासियों) इस कार्यक्रम के लिए दिया गया दान इंडिया डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा प्रयोग किया जाएगा। यह फाउंडेशन प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय की एक पहल है।

स्वराज ने कहा कि आप आजीविका के लिए विदेश आए और आप अच्छा कमा भी रहे हैं, लेकिन आपको अपनी मातृभूमि का ऋण भी चुकाना है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi