sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीरिया के हवाई हमले में 25 बच्चों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Syria airstrikes
, सोमवार, 27 जून 2016 (14:12 IST)
दुबई। संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी यूनिसेफ के अनुसार पूर्वी सीरिया के एक कस्बे के व्यस्त क्षेत्र में हवाई हमले से 25 बच्चों की मौत हो गई। 
यूनिसेफ ने स्थानीय सहयोगियों के हवाले से खबर दी है कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने दीर अल जोर प्रांत के अलकुरिया कस्बे के मलबे से बच्चों के शव को निकाला। दीर अल जोर का अधिकांश भाग इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण में है।
 
सीरियन आब्जर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स ने शनिवार को खबर दी थी कि अलकुरिया पर हवाई हमले सीरिया या रूस के विमानों ने किए। इसमें अनेक लोग मारे गए। 
 
दीर अल जोर प्रांत के रक्का को इस्लामिक स्टेट ने अपनी राजधानी बना रखा है। अलकुरिया के भीड़ वाले क्षेत्रों में दोपहर की नमाज के समय तीन हवाई हमले किए गए। यूनिसेफ ने इन हमलों की निंदा की है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिटायर्ड टीचर ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए दान की पेंशन