Publish Date: Sat, 17 Mar 2018 (16:13 IST)
Updated Date: Sat, 17 Mar 2018 (16:15 IST)
बेरूत। सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी घोता शहर में शनिवार को हवाई हमले में 30 लोग मारे गए। यह जानकारी सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने दी है। संगठन ने बताया कि जमालका शहर पर हमलों में भी अनेक लोग घायल हो गए।
सीरिया सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है जिसका कहना है कि वह केवल सशस्त्र आतंकवादियों को निशाना बनाती है। शनिवार को घोता में 10 हजार और लोग विद्रोहियों के कब्जे वाले ठिकानों को छोड़कर चले गए। सरकार ने महीने से ज्यादा अर्से से यहां जबरदस्त अभियान छेड़ रखा है। (भाषा)