Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'ताजमहल' को विश्‍व के शीर्ष ऐतिहासिक स्थलों में तीसरा स्थान

Advertiesment
Taj Mahal
लंदन। एक प्रमुख ट्रेवल वेबसाइट ने आज कहा कि दुनियाभर के पर्यटकों ने विश्व के तीन शीर्ष ऐतिहासिक स्थलों में ताजमहल को शामिल किया है।
 

 
ट्रिप एडवाइजर के 2015 टैवलर्स च्वाइस अटरेक्शन अवॉर्ड्स के अनुसार शीर्ष ऐतिहासिक स्थलों में ताज महल को तीसरा स्थान मिला है। शीर्ष दो स्थलों पर क्रमश: पेरू के माचू पिचू एवं कम्बोडिया के अंगकोर वाट को रखा गया है।
 
ट्रिप एडवाइजर की मुख्य विपणन अधिकारी बारबरा मैसिंग ने कहा कि ट्रैवलर्स च्वाइस के ऐतिहासिक स्थलों की सूची दुनिया के ऐसे प्रख्यात स्थल है जो ट्रिप एडवाइजर समुदाय के लिए अनिवार्य रूप से देखने वाले आकर्षण हैं।
 
मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी दिवंगत पत्नी मुमताज महल की याद में आगरा में बनवाया गया सफेद संगमरमर का यह मकबरा शाश्वत प्रेम का प्रतीक है।
 
ताजमहल को 1983 में यूनेस्को विश्व विरासत स्थल का दर्जा प्रदान किया गया। ताजमहल में प्रति वर्ष 20 से 40 लाख पर्यटक आते हैं जिनमें दो लाख से ज्यादा विदेशी होते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi