Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आतंकियों के हाथ लग सकते हैं परमाणु अस्त्र : हिलेरी क्लिंटन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Terror
, शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 (18:34 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अगर पाकिस्तान में जेहादियों की सरकार बन गई तो उनकी पहुंच परमाणु अस्त्रों तक हो जाएगी जिससे भयावह स्थिति पैदा हो सकती है और परमाणु बम का आत्मघाती हमला वास्तविकता बन सकता है।
डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी ने यह बात अपने चुनाव के लिए धन संग्रह के समय कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ अपने बढ़ते तनाव और विरोध के बीच छोटे परमाणु अस्त्रों का विकास तेजी के साथ कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि हमें भय है कि वहां (पाकिस्तान में) तख्तापलट हो सकता है और सत्ता पर जेहादियों का कब्जा हो सकता है। इससे उनकी पहुंच परमाणु अस्त्रों तक हो जाएगी और परमाणु अस्त्रों को लेकर आत्मघाती हमला वास्तविकता बन जाएगा। यह स्थिति भयावह होगी।
 
हिलेरी क्लिंटन की इस टिप्पणी को 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने प्रकाशित किया है। उनकी यह टिप्पणी उनके लिए धन संग्रह करने वाले ने अपने ऑडियो टेप में रेकॉर्ड की है। क्लिंटन ने परमाणु अस्त्रों की होड़ को खतरनाक बताया और इस संबंध में उन्होंने पाकिस्तान तथा चीन के नाम का उल्लेख करते कहा कि वे इस होड़ को रोकने का हर प्रयास करेंगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीलंका भी नहीं लेगा सार्क सम्मेलन में भाग