Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 28 February 2025
webdunia

मॉस्को में आतंकवादी हमला, फायरिंग में 40 से ज्यादा लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें मॉस्को में आतंकवादी हमला, फायरिंग में 40 से ज्यादा लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 23 मार्च 2024 (00:08 IST)
Terrorist attack in Moscow: रूस की राजधानी मॉस्को के सिटी क्रॉकस हॉल में शुक्रवार देर रात 4 लोगों द्वारा की गई फायरिंग में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हमलावर सेना की वर्दी पहनकर हॉल में घुसे थे और उन्होंने वहां अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसे आतंकवादी हमला बताया जा रहा है। 
 
बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद हॉल में आग लग गई। वहां सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई है। हमले में 40 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हमलावरों ने ग्रेनेड भी फेंका। आग ग्रेनेड फेंकने के कारण लगी है। 
इस बीच, घटनास्थल पर 50 से ज्यादा एम्बुलेंस रवाना की गई हैं साथ ही आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। हमलावरों की संख्‍या 4-5 के बताई जा रही है। रूसी स्पेशल फोर्स हॉल में घुस गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने आतंकवादी हमले की चेतावनी दी थी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध : भारत के लिए तेल का आयात फिर हुआ महंगा