Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान के पंजाब में आठ आतंकी ढेर

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाकिस्तान के पंजाब में आठ आतंकी ढेर
मुल्तान , शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 (09:02 IST)
मुल्तान। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर मध्य प्रांत पंजाब में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारा और इस दौरान हुई गोलीबारी में आठ आतंकवादी मारे गए।
 
पंजाब के आतंकवाद रोधी विभाग ने बताया कि डेरा गाजी खान के निकट गुरुवार देर रात मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।
 
बयान में यह भी कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने जवाबी गोलीबारी की और दोनों ओर से गोलीबारी रूकने के बाद उन्हें आठ आतंकवादियों के शव मिले।
 
आगे बयान में कहा गया है कि अन्य आतंकवादी घटनास्थल से भागने में सफल रहे और उन्हें खोजने एवं गिरफ्तार करने के लिए तलाश जारी है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका बोला, लश्कर सैकड़ों लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार