Publish Date: Sun, 05 Mar 2017 (10:39 IST)
Updated Date: Sun, 05 Mar 2017 (10:42 IST)
दुबई। जॉर्डन में आतंकवादियों गतिविधियों में दोषी करार दिए गए 10 लोगों समेत 15 लोगों को फांसी की सजा दी गई है।
सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अल मोमानी ने सरकारी टेलीविजन से कहा कि जॉर्डन में पिछले साल फिलिस्तीनी शिविर के पास खुफिया परिसर में हमला करने के मामले दोषी करार दिया एक व्यक्ति भी फांसी दिए जाने वालों में शामिल है। इस हमले में 5 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।
इसके अलावा पिछले साल ही इरबिद शहर में संदिग्ध आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल 5 लोगों को फांसी दी गई है। इस मुठभेड़ 7 आतंकवादी मारे गए थे तथा 1 पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी। इसके अलावा जिन लोगों को फांसी की सजा दी गई, वे 2003 में अलग-अलग घटनाओं के दोषी हैं। (वार्ता)