Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुनिया के इन देशों में है बुर्का पहनने पर प्रतिबंध

हमें फॉलो करें दुनिया के इन देशों में है बुर्का पहनने पर प्रतिबंध
, सोमवार, 29 अप्रैल 2019 (09:16 IST)
ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमले के बाद श्रीलंका सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ऐसे सभी परिधानों, कपड़ों को बैन कर दिया जिनसे चेहरा ढंका जाता है। श्रीलंका सरकार के इस फैसले का असर बुर्का और नकाब पहनने वाली महिलाओं पर भी पड़ेगा। इस बड़े फैसले के साथ ही श्रीलंका एशिया, अफ्रीका और यूरोप में उन देशों के समूह में शामिल हो गया है जिन्होंने आतंकी हमले को रोकने के लिए ऐसे कदम उठाए हैं। 
 
खबरों के अनुसार मुताबिक यह फैसला राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लिया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए सरकार के इस फैसले की जानकारी दी है। दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जिन्होंने आतंकी हमलों को देखते हुए अपने देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगा रखा है।
चाड, कैमरून, गाबोन, मोरक्को, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम, तजाकिस्तान, लातिविया, नीदरलैंड्‍स, मोरक्को, इटली बुल्गारिया, कांगो ब्राजाविल, गेबोन और उत्तर पश्चिम चीन के मुस्लिम बहुल प्रांत शिनजियांग में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, श्रीलंका में लगा बुर्के पर बैन