Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेरह बीवियां, एक साथ हुई प्रेग्नेंट! (वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Thirteen wives
, शुक्रवार, 8 जुलाई 2016 (13:01 IST)
नई दिल्ली। आपने अभी तक कई सारी बीवियां होने के बारे में सुना और पढ़ा तो होगा, लेकिन ऐसा कभी नहीं सुना होगा जिसमें सभी की सभी एकसाथ प्रेग्नेंट हो जाएं। सोशल मीडिया पर वायरल होकर लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। गर्भवती महिलाओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर करने वाले नाइजीरिया के इस व्यक्ति का दावा है कि सभी महिलाएं उसकी बीवियां हैं। इतना ही नहीं बल्कि ये सभी की सभी एकसाथ गर्भवती हुई हैं। 
इस व्यक्ति के ये सभी 13 बीवियां एकसाथ रहती हैं और सभी में गहरी दोस्ती है। इन महिलाओं को अपने पति को आपस में साझा करने में कोई गुरेज नहीं है। शादी के बाद से इन महिलाओं में आज तक कोई मनमुटाव या दुर्भावना पैदा नहीं हुई। खबरों के मुताबिक इस व्यक्ति की इन 13 बीवियों में गर्भधारण के बीच तीन से पांच सप्ताह का अंतर है।   
 
इस व्यक्ति अपनी 13 बीवियों को एक साथ प्रेग्नेंट कर एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित किया है। हालांकि कई मीडिया संस्थानों ने इसें सत्यता से दूर भी बताया है। इस तस्वीर के बारे में कहा जा रहा है कि जिसने इसे शेयर किया है उसने न ही किसी का नाम और न ही जगह का जिक्र किया है। हालांकि इस तस्वीर की सत्यता पर भी संदेह किया जा रहा है। इन तस्वीरों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ताइवान पहुंचा महातूफान ‘नेपार्तक’, चीन में 341 ट्रेनें हुईं रद्द