Publish Date: Tue, 07 Feb 2017 (18:44 IST)
Updated Date: Tue, 07 Feb 2017 (18:48 IST)
लंदन। आप सड़क पर जा रहे हों और किसी खास किस्म के परिधान पर आपकी नजर अटक जाए तो क्या करेंगे? गौर से देखेंगे ना! कुछ ऐसा ही हुआ लंदन की सड़कों हुआ पर, जिसे देखकर कुछ लोग अवाक रह गए। जानिए, इस दिलचस्प मामले को।
यह घटना लंदन की है जहां एक लड़की का पहनावा सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था। केली क्लीन नाम की यह मॉडल लगभग 10 मिनट तक सड़कों पर घूमती रही। लेकिन उसके परिधान कुछ खास थे और वह ही कहानी बने। अचंभे की बात यह रही कि दस मिनट तक व्यस्त सड़क पर घूमने के बावजूद लोगों का ध्यान उस पर नहीं गया। केली के इस पहनावे पर कुछ ही लोगों का ध्यान गया और वे अवाक रह गए।
दरअसल, ऐसा ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट डेली मेल के ऑनलाइन एक्सपेरिमेंट के लिए किया गया था।
केली का कहना है, 'शुरू में काफी अजीब लगता है। एक बार तो आप भूल भी जाएं लेकिन जब लोग देखने लगते हैं तो आपको लगता है कि आपने कुछ भी कपड़े नहीं पहने हैं।'
उनके शरीर को लंदन की जानी-मानी बॉडी पेंट आर्टिस्ट सारा एश्ले ने पेंट किया है। एक नकली टॉप पेंट करने में उन्हें दो घंटे का समय लग। उन्होंने ऐसा ही कुछ पिछले महीने भी किया था जब वह पेंट की हुई जींस पहनकर घूमी थीं। उस वक्त काफी कम लोग पहचान पाए थे कि उन्होंने असली जींस नहीं पहनी है।
webdunia
Publish Date: Tue, 07 Feb 2017 (18:44 IST)
Updated Date: Tue, 07 Feb 2017 (18:48 IST)