Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दक्षिण अफ्रीका में 2 ट्रेनों में भिड़ंत, 3 की मौत, 641 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें दक्षिण अफ्रीका में 2 ट्रेनों में भिड़ंत, 3 की मौत, 641 घायल
, बुधवार, 9 जनवरी 2019 (09:41 IST)
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में मंगलवार को दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर हो गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। आपात सेवा विभाग ने आज इसकी जानकारी दी।


प्रवक्ता चार्ल्स मबासो ने बताया कि आज सुबह हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई लेकिन मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 641 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 11 को गंभीर चोटें आई हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उत्तरी प्रिटोरिया के माउंटेन व्यू स्थित घटनास्थल से हवाई एम्बुलेंस सेवा के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
सांकेतिक फोटो

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा चुनाव से पहले वर्ल्ड बैंक से मोदी सरकार के लिए आई खुशखबर, जीडीपी 7.3 रहने का अनुमान...