Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान में बंधक संकट बरकरार, BLA की चीन को धमकी

हाईजैक ट्रेन से 155 बंधकों को छुड़ाया गया, पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने 27 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Train hijacked in Pakistan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 12 मार्च 2025 (09:46 IST)
Pakistan Train Hijack : पाकिस्तान में लगातार दूसरे दिन भी बंधक संकट बरकरार रहा। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस का अपहरण कर बलूच कैदियों को रिहा करने की मांग की है। इस बीच बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने चीन को भी धमकी देते हुए कहा कि जान बचानी है तो बलूचिस्तान छोड़ दो। ALSO READ: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने की कहानी, Train के सुरंग में पहुंचते ही धमाका, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग
 
पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध बलूच आतंकवादियों द्वारा ट्रेन में बंधक बनाए गए 500 यात्रियों में से 155 को छुड़ा लिया। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने 27 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया। ऑपरेशन में 30 पाक सैनिक भी मारे गए।
 
पाकिस्तान रेलवे ने क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आपातकालीन डेस्क स्थापित किया है क्योंकि चिंतित रिश्तेदार अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले वर्ष अक्टूबर में पाकिस्तान रेलवे ने डेढ़ महीने से अधिक समय के निलंबन के बाद क्वेटा और पेशावर के बीच रेल सेवाएं बहाल करने की घोषणा की थी।
 
बीएलए ने एक बयान में चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तानी सेना ने कोई अभियान शुरू किया तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। संगठन का दावा है कि उसने मानवीय आधार पर 100 से ज्यादा बंधकों को रिहा किया है। सैन्य ऑपरेशन में उसे कोई जनहानि नहीं हुई है। पाकिस्तान ने किसी बंधक को नहीं छुड़ाया है। इस समूह पर पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। ALSO READ: भारत में भी हो चुकी है Train Hijack की घटनाएं, 300-400 माओवादियों ने किया था ट्रेन पर कब्जा
 
चीन से क्यों नाराज हैं BLA : बीएलए ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने की मांग की है। आतंकी संगठन का कहना है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सरकार या सुरक्षा एजेंसी का कोई भी नुमांइदा वहां नहीं होना चाहिए। यह संगठन CPEC के तहत बलूचिस्तान में चल रहे चीनी प्रोजेक्ट्स का विरोध कर रहा है। उसने चीन पर यहां के खनिजों के भी दोहन का आरोप लगाया। 
पहाड़ियों से घिरा दुर्गम इलाके से हाईजैक हुई ट्रेन : ट्रेन को हाईजैक करने की घटना पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि बलूचिस्तान के जिस इलाके में आतंकियों ने यह हमला किया है, वह पहाड़ियों से घिरा हुआ दुर्गम इलाका है। लेकिन इसके बावजूद हमारे सैन्यकर्मियों का मनोबल ऊंचा है। जब तक सभी यात्रियों को ट्रेन से नहीं निकाल लिया जाता, तब तक आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
 
क्या बोले UN महासचिव : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक ट्रेन पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है और बंधक बनाए गए लोगों को तत्काल रिहा किए जाने का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जोर देकर कहा कि आम नागरिकों पर हमले अस्वीकार्य हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: उत्तर भारत में होली से पहले गर्मी की दस्तक, 40 के पार पहुंचा पारा