Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

न्यूजीलैंड में 7.7 तीव्रता का भूकंप, इंडोनेशिया तक हुआ असर, सुनामी की चेतावनी

हमें फॉलो करें न्यूजीलैंड में 7.7 तीव्रता का भूकंप, इंडोनेशिया तक हुआ असर, सुनामी की चेतावनी
, बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (23:12 IST)
वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार को गहरे समुद्र में शक्तिशाली भूकंप आया, जिस कारण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई और इसका केंद्र लॉयल्टी द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 10 किलोमीटर (छह मील) की गहराई में स्थित था।

अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने वानूआतू और फिजी के लिए 0.3 से एक मीटर (1 से 3.3 फुट) तक की सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की। सुनामी चेतावनी जारी की गई और फिर अमेरिकन समोआ के लिए इसे रद्द कर दिया गया।

भूकंप का असर न्यूजीलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक हुआ है। सूचना के मुताबिक, अभी तक किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं हुई है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LAC पर मौजूदा हालातों की जानकारी कल राज्यसभा में देंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह