Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यहां दूसरों की पत्‍नी चुराकर करते हैं शादी

Advertiesment
हमें फॉलो करें tribal marriage
सारी दुनिया में शादी के अलग-अलग रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं। आदिवासी समाज में शादी के तौर-तरीके अलग होते हैं, लेकिन पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति में शादी की रस्‍म कुछ ज्‍यादा ही अलग है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जनजाति के लोगों में एक-दूसरे की बीवियों को चुराने की अजीबोगरीब परंपरा है।
 
दुनिया की तकरीबन हर जनजाति ही अपने आप में किसी रहस्‍य से कम नहीं है। इन जनजातियों के कायदे-कानून भी काफी हैरान कर देने वाले होते हैं। बताया जाता है कि इस जनजाति के लोगों की पहली शादी घर-परिवार की मर्जी से करवाई जाती है, लेकिन दूसरी शादी करने का रिवाज थोड़ा हटके है।
 
आमतौर पर हमारे समाज में दूसरी शादी भी किसी पहचान वाली लड़की से करा दी जाती है, लेकिन इस जनजाति में दूसरी शादी के लिए किसी की पत्नी को चुराना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो दूसरी शादी करने का अधिकार नहीं है।
 
जब महिला दूसरे पुरुष के भाग जाती है तो... पढ़ें अगले पेज पर...

इस जनजाति के लोगों के बीच प्रत्येक साल गेरेवोल फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर लड़के सज-धजकर अपने चेहरे रंग लेते हैं। इसके बाद सामूहिक आयोजन में डांस और तरह-तरह के क्रिया-कलापों से दूसरे की बीवियों को रिझाने की कोशिश करते हैं।
 
इस दौरान ये खयाल रखना होता है कि उसके पति को इस बात की जानकारी न हो। इसके बाद अगर महिला दूसरे पुरुष के साथ भाग जाती है तो उस समुदाय के लोग दोनों को ढूंढकर शादी करा देते हैं। इस दूसरी शादी को लव मैरिज के तौर पर स्वीकार किया जाता है। (news18.com से)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi