Publish Date: Thu, 23 Jun 2016 (11:18 IST)
Updated Date: Thu, 23 Jun 2016 (11:23 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन अमेरिकी इतिहास की सबसे भ्रष्ट उम्मीदवार है।
ट्रंप ने बुधवार को एक रैली के दौरान कहा कि वे विश्व की सबसे बड़ी झूठी महिला हैं और जब वे विदेश मंत्री थीं तो इसका इस्तेमाल उन्होंने राजनीतिक लाभ लेने में किया।
उन्होंने कहा कि वे अमीर हो रही हैं और आपको गरीब बना रही है तथा उनमें राष्ट्रपति बनने की कोई स्वभाव नजर नहीं आता और वे इस्लामिक आतंकवाद के खतरे से हमेशा इंकार करती रही हैं।
क्लिंटन ने ट्रंप के भाषण को अधिक पाखंडी करार दिया। उसके प्रवक्ता ने कहा कि सभी अर्थशास्त्री इस बात पर सहमत हैं कि उनकी आर्थिक नीतियां काफी खतरनाक हैं, जो देश को मंदी की ओर ले जाएगा। (वार्ता)