Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाक ने अमेरिका का जबरदस्त फायदा उठाया : ट्रंप

Advertiesment
Donald Trump
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान ने सालों से अमेरिका का जबरदस्त फायदा उठाया है लेकिन अब पाकिस्तान के साथ उनके देश के वास्तविक संबंधों की शुरुआत हुई है। 
 
गौरतलब है कि गुरुवार को पाकिस्तान ने हक्कानी आतंकी नेटवर्क के कब्जे से एक अमेरिकी-कनाडाई परिवार को रिहा कराया था। उन्हें पांच साल पहले अपहृत किया गया था। ट्रंप की टिप्पणी इसी आलोक में आई है।
 
उन्होंने कहा, 'मैंने खुलेआम कहा है कि पाकिस्तान ने इतने सालों से हमारे देश का जबरदस्त फायदा उठाया है लेकिन अब पाकिस्तान के साथ हमारे वास्तविक संबंधों की शुरुआत हुई है और उन्हें तथा दूसरे देशों को एक राष्ट्र के तौर पर दोबारा हमारा सम्मान करना होगा।' (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उद्धव ठाकरे बोले, कमजोर हो गई मोदी लहर