Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्रंप ने थपथपाई अमेरिकी सेना की पीठ

हमें फॉलो करें ट्रंप ने थपथपाई अमेरिकी सेना की पीठ
वॉशिंगटन , शनिवार, 15 अप्रैल 2017 (11:24 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक परिसर पर सबसे बड़े गैर-परमाणु बम से हमला करने के लिए अपनी सेना की तारीफ करते हुए कहा है कि अमेरिकी सेना ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
 
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में इस 'महाबम' के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। उन्होंने इस अभियान को सफल बताया है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक और सफल काम था। हमें अपनी सेना पर बहुत गर्व है। 
 
उल्लेखनीय है अफगानिस्तान में अमेरिका के सबसे बड़े गैर परमाणु बम 'जीबीयू-43' से किए गए हमले में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 36 आतंकवादी मारे गए थे।
 
अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता एडम स्टंप ने बताया था कि पहली बार इस 9,797 किलोग्राम बम का प्रयोग किया गया है और इसे MC-130 एयरक्राफ्ट से गिराया गया था। यह बम नानगरहार प्रांत के अचिन जिले में गिराया गया। अफगानिस्तान के जिस इलाके में यह बम गिराया, वह पाकिस्तान सीमा के नजदीक है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माउंट आबू के पास वन क्षेत्र में भीषण आग