Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्रंप और पुतिन में हुई लंबी बात, असफल हो गया मेलानिया का यह प्रयास...

हमें फॉलो करें ट्रंप और पुतिन में हुई लंबी बात, असफल हो गया मेलानिया का यह प्रयास...
हैम्बर्ग , शनिवार, 8 जुलाई 2017 (15:16 IST)
हैम्बर्ग। जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच पहली बार मुलाकात हुई। इस पर दुनियाभर की नजर थी।
 
दोनों नेताओं की मुलाकात के लिए करीब 30 मिनट का कार्यक्रम तय किया गया था  लेकिन दोनों काफी देर तक बात करते रहे। इस मुलाकात को खत्म करने के लिए ट्रंप की पत्नी मेलानिया को बीच में भेजा गया, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ।
 
मेलानिया से मिलने के बाद पुतिन और ट्रंप फिर बातें करने बैठ गए। दोनों के बीच यह मुलाकात दो घंटे 16 मिनट तक चली। इस मीटिंग के दौरान मौजूद अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलेर्सन ने बाद में बताया कि दोनों नेता इतने मशगूल हो गए कि वक्त का पता नहीं चला।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पॉकेमोन गो खेलो, सुधरेगा स्वास्थ्य, दूर होगी सुस्ती!