Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तर कोरिया अब अमेरिका के लिए परमाणु खतरा नहीं : ट्रंप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Donald Trump
वाशिंगटन , गुरुवार, 14 जून 2018 (07:46 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि किम जांग उन के साथ ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के बाद उत्तर कोरिया अब अमेरिका के लिए कोई परमाणु खतरा नहीं है। 
 
ट्रंप ने वाशिंगटन पहुंचते ही ट्वीट किया, 'अभी-अभी पहुंचा हूं, लेकिन मेरे कार्यभार संभालने के दिन के मुकाबले अब हर कोई अधिक सुरक्षित महसूस कर रहा है।'
 
उन्होंने यह भी कहा कि किम के साथ मुलाकात रोचक थी और यह अत्यंत सकारात्मक अनुभव था। भविष्य के लिए उत्तर कोरिया के पास काफी संभावना है। 
 
ट्रंप ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अमेरिका के लिए उत्तर कोरिया अब कोई परमाणु खतरा नहीं है। अमेरिकियों और शेष दुनिया को आज रात चैन की नींद सोना चाहिए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धूल भरी आंधी से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, भारी बारिश से त्रिपुरा-मणिपुर में बाढ़