Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप ने की पुतिन से बात, क्या खत्म होगा सीरिया युद्ध...

हमें फॉलो करें ट्रंप ने की पुतिन से बात, क्या खत्म होगा सीरिया युद्ध...
वाशिंगटन , बुधवार, 3 मई 2017 (10:21 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि सीरिया युद्ध को खत्म करने और उत्तर कोरिया में खतरनाक स्थिति को सुलझाने के सर्वश्रेष्ठ तरीके खोजने के मुद्दे पर ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष पुतिन के बीच हुई बातचीत बहुत अच्छी रही।
 
व्हाइट हाउस ने कहा कि अपनी बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पूरे पश्चिमी एशिया से आतंकवाद उन्मूलन के लिए एकसाथ मिलकर काम करने पर चर्चा की। उन्होंने उत्तर कोरिया की बेहद खतरनाक स्थिति को सुलझाने के सर्वश्रेष्ठ तरीकों के बारे में भी बात की।
 
व्हाइट हाउस ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति पुतिन इस बात पर सहमत हुए कि सीरिया में चल रहा संकट बहुत लंबा समय ले चुका है और सभी पक्षों को हिंसा खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिए।
 
व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका तीन-चार मई को कजाखस्तान के अस्ताना में होने वाली संघर्ष विराम की बातचीत में एक प्रतिनिधि भेजेगा। ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी वार्ता है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिलेरी ने एफबीआई और रूसी हैकरों पर लगाया यह गंभीर आरोप