Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तुर्की में हजारों लोकसेवक बर्खास्त, डेटिंग संबंधी कार्यक्रमों पर रोक

Advertiesment
हमें फॉलो करें तुर्की में हजारों लोकसेवक बर्खास्त, डेटिंग संबंधी कार्यक्रमों पर रोक
इस्तांबुल , रविवार, 30 अप्रैल 2017 (07:50 IST)
इस्तांबुल। तुर्की ने दो नए आदेश जारी करके चार हजार से अधिक लोकसेवकों को बर्खास्त कर दिया तथा डेटिंग से संबंधित टीवी और रेडियो कार्यक्रमों पर रोक लगा दी।
 
देश के आधिकारिक राजपत्र में शनिवार शाम दोनों आदेश प्रकाशित किए गए। पहले आदेश में लगभग 500 शिक्षाविदों और एक हजार से अधिक सैन्यकर्मियों सहित चार हजार से अधिक लोकसेवकों को बर्खास्त कर दिया गया। आदेश में 236 लोगों की नौकरी बहाल भी की गई।
 
दूसरे आदेश में अन्य फैसलों के अतिरिक्त ऐसे रेडियो और टेलीविजन कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई, जो 'मित्र और जीवनसाथी ढूंढने' से संबंधित होते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दूल्हे की यह बात सुन मंडप में बेहोश हुई दुल्हन