Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

1000 गर्लफ्रेंड रखने वाले इस्लामिक नेता को 1000 साल की सजा

हमें फॉलो करें 1000 गर्लफ्रेंड रखने वाले इस्लामिक नेता को 1000 साल की सजा
, मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (15:32 IST)
अंकारा। तुर्की की एक अदालत ने सोमवार को इस्लामिक टेलीविजन प्रचारक और लेखक अदनान ओक्तार को आपराधिक गिरोह बनाने, धोखाधड़ी करने और यौन शोषण करने जैसे अपराधों के लिए 1,000 साल से ज्यादा की जेल की सजा सुनाई।
 
ओक्तार पहले अपना खुद का टीवी चैनल चलाता था। इस पर वह इस्लामिक विषयों से जुड़े टॉक शो होस्ट करता था। एक बार उसने डांस शो का भी प्रसारण किया था जिसमें वह लड़कियों के साथ डांस करता नजर आया था। वह लड़कियों को बिल्लियां बुलाता था। उसने लड़कों के साथ गाना भी गाया जिन्हें वह 'शेर' कहता था।
 
सुनवाई के दौरान अदनान के बारे में कई खौफनाक यौन अपराधों का खुलासा हुआ। अदनान ने सुनवाई के दौरान जज को बताया था कि उसकी करीब 1000 गर्लफ्रेंड हैं। उसने कहा था कि महिलाओं के प्रति मेरे दिल में प्‍यार उमड़ रहा है। प्‍यार इंसान की खासियत है। यह एक मुसलमान की खूबी है। एक अन्‍य सवाल के जवाब में उसने कहा था कि मैं बाप बनने की असाधारण क्षमता रखता हूं।
 
ओक्तार 1990 के दशक में पहली बार चर्चा में आया था। तब उसे उसके कई समर्थकों के साथ कई सेक्स स्कैंडल में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में वह छूट गया था।
 
इस्तांबुल पुलिस ने अदनान को जुलाई 2018 में गिरफ्तार किया था। 77 दूसरे लोगों के साथ उसे मुकदमे के दौरान हिरासत में रखा गया था। ओक्तार और उसके ग्रुप के 13 हाई रैंक वाले सदस्यों को कुल 9,803 साल और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CM शिवराज और सभी मंत्री तीसरे चरण में लगवाएंगे वैक्सीन,कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप बुधवार सुबह पहुंचेगी भोपाल