Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भूमध्य सागर में नाव डूबने से 250 लोगों के मारे जाने की आशंका

Advertiesment
हमें फॉलो करें भूमध्य सागर में नाव डूबने से 250 लोगों के मारे जाने की आशंका
रोम , शुक्रवार, 24 मार्च 2017 (07:45 IST)
रोम। लीबिया के पास भूमध्य सागर में एक बचाव नौका को रबर की दो डूबी हुई नाव मिली हैं जिसके बाद करीब 250 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।
 
स्पेनिश धर्मार्थ संस्था प्रोएक्टिवा ओपन आम्र्स की प्रवक्ता लॉरा लानुजा ने कहा कि उसकी नाव गोल्फो अजूरो को लीबियाई तट से करीब 15 किलोमीटर दूर रबर की नौकाओं के पास पांच शव तैरते दिखे।
 
उन्होंने बताया, 'हमें नहीं लगता कि इसके अलावा कोई दूसरा स्पष्टीकरण हो सकता है कि ये नौकाएं लोगों से भरी होंगी। उन्होंने कहा कि ऐसी हर नौका में करीब 120-140 लोग सफर कर रहे होते हैं।' लानुजा ने कहा कि जो शव मिले हैं वह अफ्रीकी लोगों के हैं जिनकी उम्र 16 से 20 साल के बीच है। (भाषा) 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खालिद मसूद ने किया था लंदन में संसद के बाहर हमला, आईएसआईएस ने जिम्मेदारी ली