Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान में जबरदस्त तूफान, 30 मरे, 125 घायल

Advertiesment
Typhoon in Pakistan
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के ऊपरी भाग में बुधवार को जबदस्त तूफान के बाद भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं तथा बच्चे भी शामिल हैं।
 
इस्लामाबाद में तूफान के बाद भारी बारिश से 11 लोगों की मौत हो गई और 69 लोग घायल हो गए। रावलपिंडी में 19 व्यक्तियों की मौत हुई और 122 घायल हो गए।
 

पुलिस के अनुसार इस्लामाबाद के सेक्टर एफ-7 में 1 महिला तथा उसकी 2 छोटी बेटियों की मौत मकान की छत गिरने से हुई। इस्लामाबाद के निकटवर्ती शहर रावलपिंडी में दीवार गिरने से 5 व्यक्तियों की मौत हुई और 40 घायल हो गए। कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति ठप पड़ गई है।
 
संघ शासित कबायली क्षेत्र और खैबर पख्तूनवा में भी भारी बारिश से बड़े पैमाने पर तबाही हुई। नौशेरा तथा जमरूद में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई। चारसाद में 1 बालक की मौत हुई। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब परिवार के साथ रह सकेंगे बीएसएफ जवान...