Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ताइवान में तीसरा तूफान, 32 लोग घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Typhoon in Taiwan
ताइपे , मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 (14:51 IST)
ताइपे। ताइवान में इस महीने तीसरी बार तूफान आया जिसके साथ भारी बारिश शुरू हो गई और मकानों तथा पेड़ों के गिरने से 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
 
तूफान मेगी के कारण अधिकांश स्कूल तथा कार्यालय बंद कर दिए गए और उत्तर से दक्षिण की ओर जाने वाली बुलेट ट्रेन की सेवा स्थगित कर दी गई।
 
तूफान के दौरान 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और प्रशांत महासागर में ऊंची लहरें उठने लगी। तूफान के कारण ताइवान का वित्तीय बाजार बंद कर दिया गया। विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रेन में चूहों ने काटा हीरोइन का बैग, रेल मंत्री को किया ट्वीट