khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शांति सेना प्रमुख ने की भारतीय सैनिकों की प्रशंसा

Advertiesment
United Nations Peace Forces
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के निवर्तमान प्रमुख ने दुनियाभर के शांति मिशनों में अच्छी तरह से प्रशिक्षित और अच्छी तरह से व्यवहार करने वाले सैनिकों के लिए भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों की प्रशंसा की।
 
शांति अभियानों के लिए अवर महासचिव हर्व लैडसस ने इस पद पर शुक्रवार को अपनी अंतिम प्रेस बीफ्रिंग में कहा कि संख्या के लिहाज से दक्षिण एशियाई देशों का योगदान बहुत मूल्यवान है क्योंकि आमतौर पर सबसे ज्यादा योगदान देने वाले 3 या 4 देश भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में से ही होते हैं। हर्व का स्थान फ्रांसीसी राजदूत जीन पियरे लैक्रोइस लेंगे।
 
उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई देशों ने ना केवल बड़ी संख्या में शांति सैनिक भेजे हैं बल्कि अच्छे लोग, अच्छी तरह से प्रशिक्षित, हथियारों से लैस और ज्यादातर मामलों में अच्छी तरह से व्यवहार करने वाले सैनिक भी दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना में सबसे ज्यादा संख्या में सैनिकों को भेजने वाले देशों में से एक भारत है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीबीईसी का नाम बदलकर होगा सीबीआईसी