Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया के चार जहाजों को रोका

Advertiesment
हमें फॉलो करें संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया के चार जहाजों को रोका
संयुक्त राष्ट्र , शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017 (09:18 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के चार जहाजों को अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह तक पहुंचने से रोक दिया। ऐसा संदेह है कि इन जहाजों में ऐसा सामग्री थी जो प्योंगयांग के खिलाफ लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की सूची में शामिल हैं।
 
राजनयिकों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि यूआई जी बोंग 6, रंग रा 2, सैम जोंग 2 और रे सोंग गांग 1 जहाजों को अमेरिका के अनुरोध पर रोका गया।
 
उन्होंने बताया कि चीन कोरियाई देश के केवल चार जहाजों पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुआ। उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के तहत ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।
 
एक राजनयिक ने बताया कि केवल चार जहाजों पर प्रतिबंध लगाने को स्वीकार किया गया है लेकिन भविष्य में अन्य जहाजों पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया खुली हुई है।
 
सुरक्षा परिषद ने वर्ष 2017 में उत्तर कोरिया पर तीन चरणों में प्रतिबंध लगाए। जिसमें लोहा, कोयला, मत्स्य उद्योग, कपड़ा, तेल आपूर्ति और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों पर प्रतिबंध शामिल हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र ने पांच अक्तूबर को भी प्रतिबंधित सामान लेकर जा रहे चार जहाजों की पहचान की थी और उन पर बंदरगाह तक पहुंचने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था जो संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में पहला मामला था। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिमन्य ही विजेता है, चाहे मार ही क्यों न दिया जाए : कुमार विश्वास