Publish Date: Fri, 10 Nov 2017 (10:52 IST)
Updated Date: Fri, 10 Nov 2017 (10:55 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने सोमालिया में अल-शबाब जिहादियों के खिलाफ हवाई हमले में कई आतंकवादियों को मार गिराया है।
यूएस अफ्रीका कमांड ने एक बयान में कहा कि यह हमले आज तड़के मोगादिशु से करीब 100 मील पश्चिम में हुए। बयान में कहा गया है कि ये हमले सोमालिया सरकार के समन्वय के साथ किए गए। मोगादिशु में 14 अक्टूबर को हुए ट्रक विस्फोटों के लिए अल-शबाब को ही दोषी बताया गया है। (भाषा)