Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका में डॉक्टरों ने महिला की आंखों से निकाले 14 कीड़े

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका में डॉक्टरों ने महिला की आंखों से निकाले 14 कीड़े
, बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (00:24 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में डॉक्टरों ने एक महिला की आंखों से 14 कीड़े निकाले, जिनकी लंबाई आधे इंच तक थी। महिला दुनिया की पहली ऐसी ज्ञात इंसान है, जिसकी आंखों में एक ऐसे कीड़े का संक्रमण पाया गया जिससे अब तक मवेशियों के ही प्रभावित होने की जानकारी थी।


वैज्ञानिकों ने थेलाजिया गुलोसा नाम के संक्रमण से पहली बार किसी इंसान के प्रभावित होने के मामले की जानकारी दी। ये कीड़े उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी कनाडा में पाए जाते हैं। अमेरिका के सेंटर्स फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) डिवीजन ऑफ पैरासिटिक डिजीजेज एंड मलेरिया के वैज्ञानिक और मुख्य अध्ययनकर्ता ने कहा, ‘अमेरिका में आंखों में कृमि परजीवी संक्रमण के मामले विरल हैं और इस मामले में यह कीड़ा थेलाजिया की प्रजातियां थीं जिसके इंसानों में संक्रमण का कभी मामला सामने नहीं आया था।’

उन्होंने कहा ‘पहले माना जाता था कि इस तरह के (थेलाजिया) कीड़ों की केवल दो अलग अलग प्रजातियां हैं जो इंसानों को संक्रमित करती हैं लेकिन अब हमने सूची में थेलाजिया गुलोसा को भी शामिल कर लिया है।' यह अध्ययन ‘अमेरिकन जर्नल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड हाइजीन’ में प्रकाशित किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विदेशी महिला का यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार