Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यौन उत्पीड़न के दोषी सांसद ने की आत्महत्या

Advertiesment
US MP
फ्रैंकफर्ट। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा की बंदरों से तुलना जैसे विवादास्पद फेसबुक पोस्ट करने वाले एक रिपब्लिकन सांसद डैन जॉनसन ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। केंटुकी से सांसद जॉनसन पर एक किशोरी का यौन शोषण करने का आरोप भी लगा था।
 
बुलिट काउंटी शेरिफ डॉनी टिन्नेल ने बताया कि 57 वर्षीय जॉनसन ने माउंट वाशिंगटन, केंटुकी में एक पुल पर खुद को गोली मार ली। टिन्नेल ने सांसद की मौत की पुष्टि की।
 
जॉनसन वर्ष 2016 में निर्वाचित हुए थे। उनकी फेसबुक पर कुछ नस्लवादी टिप्पणियों के सामने आने के बाद रिपब्लिकन नेताओं ने उनसे चुनावी दौड़ से बाहर होने का अनुरोध किया था लेकिन इसे दरकिनार करते हुए उन्होंने चुनाव जीता।
 
उन पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि सांसद ने वर्ष 2013 में अपने घर के बेसमेंट में उसका यौन उत्पीड़न किया था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उदयपुर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित, धारा 144 लागू