Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जापान में अमेरिकी सैनिक अब पी सकेंगे शराब

Advertiesment
हमें फॉलो करें जापान में अमेरिकी सैनिक अब पी सकेंगे शराब
टोक्यो , शुक्रवार, 17 जून 2016 (09:34 IST)
टोक्यो। अमेरिकी नौसेना ने जापान में तैनात अपने 18600 नाविकों के शराब पीने पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को आज हटा लिया।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नौसैनिकों को समझ आ गया है कि शराब पीने से उनका व्यवहार खराब हो जाता है जिससे जापानी समुदाय के साथ उनके रिश्ते बिगड़ सकते हैं लिहाजा उन पर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया गया है।
 
अमेरिकी नौसेना ने दक्षिणी द्वीप ओकीनावा में शराब पीकर गाड़ी चलाने और इसके कारण हुई दुर्घटना के मामले में अपने एक नाविक को गिरफ्तार किए जाने के बाद अपने कर्मियों पर 11 दिन पहले यह प्रतिबंध लगाया था। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए थे।
 
अमेरिकी सेना के लिए काम करने वाले एक व्यक्ति के 20 वर्षीय जापानी युवती की हत्या करने और उसके शव को ठिकाने लगाने के मामले में गिरफ्तार होने के बाद से अमेरिकी सुरक्षा बल जापान के लोगों के साथ अपने संबंध सुधारने की कवायद कर रहे हैं।
 
जापान में अमेरिकी नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल मैथ्यू कार्टर ने कहा कि अल्कोहल पर अस्थायी प्रतिबंध सजा देने की मंशा से नहीं लगाया गया था, न ही इसे स्थायी तौर पर लगाने का इरादा था। हमने केवल नौसैनिकों को प्रशिक्षित करने और उन्हें अल्कोहल के खतरों के बारे में बताने के लिए यह अल्पविराम लगाया था।
 
गौरतलब है कि नाविकों को अमेरिकी नौसैनिक अड्डों और उनके निवास पर शराब पीने की इजाजत होगी लेकिन वह बाहर किसी बार आदि में शराब नहीं पी सकेंगे। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

व्हाट्सऐप पर सोनिया के फोटो पर बवाल, हत्या...