Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिकी सीनेट ने ट्रंप पर महाभियोग को रोकने वाले प्रस्ताव को किया खारिज

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिकी सीनेट ने ट्रंप पर महाभियोग को रोकने वाले प्रस्ताव को किया खारिज
, बुधवार, 27 जनवरी 2021 (09:27 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन सीनेट ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग की प्रक्रिया को असंवैधानिक करार दिए जाने की रिपब्लिकन सदस्य रैंड पॉल की कोशिश को खारिज कर दिया है। पॉल ने ट्रंप पर महाभियोग लगाए जाने की प्रक्रिया को असंवैधानिक करार दिए जाने के संबंध में सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया जिस पर मतदान हुआ और उसे सीनेट ने 55-45 के अंतर से खारिज कर दिया।
रिपब्लिकन पार्टी के सीनेट सदस्य पॉल ने कहा कि सदन में हुआ मतदान यह दर्शाता है कि पूर्व राष्ट्रपति महाभियोग की प्रक्रिया से मुक्त हो जाएंगे। गौरतलब है कि अमेरिका के कैपिटल हिल में 6 जनवरी को हिंसा भड़काने के आरोप में ट्रंप पर महाभियोग की प्रक्रिया चलाई जाने का प्रस्ताव किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना वैक्सीन लगाने में पिछड़ गया है जर्मनी