Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका ने किया भारत का समर्थन, पाक को फटकार

Advertiesment
US supports India
वाशिंगटन। अमेरिका ने उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा किए गए लक्षित हमलों का समर्थन करते हुए इसे 'आत्मरक्षा का अधिकार' करार दिया।
 
व्हाइट हाउस के दक्षिण एशिया मामलों के प्रभारी पीटर लावोय ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान की शांति को कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव के साथ जोड़ने के पाकिस्तान के प्रयास को भी खारिज कर दिया।
 
उन्होंने हालिया लक्षित हमले को लेकर भारत की खुद की रक्षा के अधिकार का समर्थन तो किया लेकिन दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पर भारी सैन्य तैनाती को लेकर चिंता भी जताई।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास कर रहा है कि भारत इस साल के अंत तक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बन जाए। भारत अमेरिका संबंध अमेरिका के लिए बहुत गतिशील है। इससे विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनाक्षी सिन्हा सर्वाधिक सनसनीखेज सेलिब्रिटी