raksha bandhan

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

US में 5 लाख लोगों पर लटकी निर्वासन की तलवार, सुप्रीम कोर्ट ने दी ट्रंप को हरी झंडी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Donald Trump

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , शनिवार, 31 मई 2025 (00:15 IST)
Deportation case in the America : अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक बार फिर ट्रंप प्रशासन के लिए लाखों प्रवासियों से अस्थाई कानूनी संरक्षण छीनने का रास्ता साफ कर दिया, जिससे निर्वासन के दायरे में आने वाले लोगों की कुल संख्या लगभग 10 लाख हो गई है। निचली अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसके तहत 4 देशों क्यूबा, ​​हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के 5,00,000 से अधिक प्रवासियों के लिए मानवीय पैरोल व्यवस्था लागू रखी गई थी। ट्रंप ने अपने कार्यकाल में प्रवासियों के रहने के संबंध में बाइडन प्रशासन की नीतियों को खत्म करने की बात कही थी।
न्यायाधीशों ने निचली अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसके तहत 4 देशों क्यूबा, ​​हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के 5,00,000 से अधिक प्रवासियों के लिए मानवीय पैरोल व्यवस्था लागू रखी गई थी। अदालत ने प्रशासन को एक अन्य मामले में वेनेजुएला के करीब 3,50,000 प्रवासियों के अस्थाई दर्जे को रद्द करने की भी अनुमति दी है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान लाखों लोगों को निर्वासित करने का वादा किया था। ट्रंप ने अपने कार्यकाल में प्रवासियों के रहने के संबंध में बाइडन प्रशासन की नीतियों को खत्म करने की बात कही थी। (एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत को सालाना 4.5 अरब डॉलर ऋण देने को तैयार एडीबी