Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप के कारण बिगड़ सकते हैं अमेरिका-यूरोपीय संघ के रिश्ते

हमें फॉलो करें ट्रंप के कारण बिगड़ सकते हैं अमेरिका-यूरोपीय संघ के रिश्ते
लंदन , शनिवार, 12 नवंबर 2016 (10:54 IST)
लंदन। यूरोपीय संघ (ईयू) के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कारण अमेरिका और यूरोप के रिश्तों में खटास आ सकती है।
 
जंकर ने कहा कि हमें अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप को बताना होगा कि ईयू क्या है और कैसे काम करता है? ट्रंप के आने से अमेरिका और यूरोप जैसे दो बेहद अहम महाद्वीपों के रिश्तों की बुनियाद कमजोर पड़ सकती है।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोग वैसे भी यूरोप की अधिक परवाह नहीं करते और ट्रंप के साथ यह बात और ज्यादा गंभीर है। जहां तक मैं उन्हें समझ पाया हूं तो वे यहां तक मानते हैं कि बेल्जियम यूरोप में कहीं कोई छोटा-सा गांव है।
 
उन्होंने कहा कि ट्रंप अपने कार्यकाल के दौरान 2 साल तक ऐसी दुनिया (यूरोप) में घूमते रहेंगे जिसे वे जानते तक नहीं हैं। (वार्ता)
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजकोट टेस्ट : भारत-इंग्लैंड मैच का चौथा दिन