Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी रुकवाएं रूस यूक्रेन युद्ध, अमेरिका देगा साथ

हमें फॉलो करें मोदी रुकवाएं रूस यूक्रेन युद्ध, अमेरिका देगा साथ
, शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (08:28 IST)
वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश माने जाने वाले अमेरिका ने माना भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोहा मान लिया है। अमेरिका का मानना है कि पीएम मोदी ही रूस और यूक्रेन के बीच साल भर से जारी जंग को रूकवा सकते हैं। 
 
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिका हर उस प्रयास का स्वागत करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी युद्ध रोकने के लिए प्रयास करें, अमेरिका भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों का समर्थन करेगा।
 
किर्बी से सवाल किया गया था कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास युद्ध रोकने या राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मनाने के लिए अभी भी समय है? इस पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन के पास युद्ध को रोकने के लिए अभी भी समय है।
 
उन्होंने कहा कि यूक्रेनी लोगों के साथ जो हो रहा है उसके लिए व्लादिमीर पुतिन ही जिम्मेदार हैं और वह इसे कभी भी रोक सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से भयावह जंग चल रही है। इस युद्ध की वजह से युक्रेन पूरी तरह बर्बाद हो गया है जबकि रूस को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस जंग में अमेरिका और नाटो देश युक्रेन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। दुनियाभर में लगे कड़े प्रतिबंधों के बाद भी रूस जंग खत्म करने को तैयार नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी आदित्यनाथ ने बताया, अमित शाह पर किन 4 महापुरुषों की छाप