Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'समुद्र तट पर धूप की बजाय वर्षा हुई तो सैलानियों का धन वापस'

हमें फॉलो करें 'समुद्र तट पर धूप की बजाय वर्षा हुई तो सैलानियों का धन वापस'
- सुनील कुमार 
                     
वेनिस (इटली)। इटली के कुछ समुद्र तटों पर इन दिनों 'योरोपीय संघ जनमत संग्रह' से कहीं ज्यादा असर मौसम की मार डाल रही है, जिसके चलते सैलानियों के यहां नहीं आने की आशंका मंडराने लगी है। 
स्थिति को देखते हुए टूर कंपनियों ने एक अनूठा ऑफर किया है कि अगर इस मौसम में धूप सेंकने की मंशा से यहां आने वाले सैलानियों को समुद्र तट पर धूप सेंकने का आनंद नही मिल पाता है और उन्हें यहां वर्षा की मार झेलनी पड़ती है तो कंपनियां सैलानियों का पैसा वापस कर देंगी। 
 
इस ऑफर का नाम दिया गया है  'अगर समुद्र तट पर आप धूप में स्नान का आनंद नहीं ले पाते हैं तो आपका धन वापस'। मशहूर पर्यटक स्थल वेनिस  के पास समुद्र तट पर बसे  जेसोलो नगर के दो समुद्र तटों ने यह ऑफर शुरू किया है। 
 
एक स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार, निकट वर्ती वेनिस में जहां हर वर्ष लगभग दो करोड़ सैलानी दुनियाभर से आते हैं, वहीं हमारा भी प्रयास है कि वेनिस के पास समुद्र तट पर बसा यह स्थल भी पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थल बने, लेकिन जिस तरह से पिछले कुछ समय से यहां मौसम का मिजाज बदलता रहा है, उसका असर सैलानियों पर पड़ रहा है, जिसके चलते टूर कंपनियां सैलानियों को लुभाने के लिए अनू्ठे ऑफर दे रही हैं। (वीएनआई) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में हाई वोल्टेज ड्रामा, विधायकों समेत मनीष सिसोदिया ‍‍हिरासत में...