Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उम्र महज 22 साल, कमाई 75 लाख रोजाना, पुतिन के करीबी की बेटी की इतनी कमाई का क्‍या है रहस्‍य!

हमें फॉलो करें उम्र महज 22 साल, कमाई 75 लाख रोजाना, पुतिन के करीबी की बेटी की इतनी कमाई का क्‍या है रहस्‍य!
, सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (16:45 IST)
रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन पिछले दिनों काला सागर तट पर 100 अरब रुपए के एक महल  को लेकर खबरों में और फि‍र विवादों में आए थे।

लेकिन अब वे इसलिए चर्चा में हैं कि क्‍योंकि उनके करीबी रहे एक शख्‍स की बैलेट डांसर बेटी रोजाना 75 हजार रुपए कमा रही है। इस रहस्‍यमय कमाई की चर्चा पूरे रूस में है। बताया जा रहा है कि यह कमाई इतनी ज्‍यादा है कि रूस की सबसे बड़ी कंपनियों के सीईओ को भी इतना पैसा नहीं मिलता है।

दरअसल यह खबर है रूस 22 साल की मारिया शुवालोवा के बारे में। एक साल में उन्‍होंने करीब दो अरब रुपए की कमाई की है। मारिया की इस कमाई का जरिया भी बेहद हैरान करने वाला है। उन्‍हें यह पैसा उनके 'कैपिटल असेट मैनेजमेंट' में भूमिका के लिए दिया गया।

स्‍थानीय न्‍यूज संगठन बाजा की रिपोर्ट के मुताबिक ये आंकड़े 2018 के लीक हुए टैक्‍स रेकॉर्ड पर आधारित हैं। बाजा ने कहा कि मारिया रूस में सबसे धनी बैले डांसर होने का दावा कर सकती हैं। मारिया इगोर शुवालोव की बेटी हैं जो रूस के राज्‍य विकास निगम के मुखिया हैं। दिलचस्‍प यह है कि 2018 में वे पुतिन के उप-प्रधानमंत्री रह चुके हैं और वे अब भी पुतिन के बेहद करीबी हैं।

मारिया विश्‍व प्रसिद्ध बोल्‍शोई में बैले डांसर हैं और पिछले दो साल से वह साइप्रस, इटली, बाली समेत दुनियाभर में डांस करने जा चुकी हैं। बाजा ने कहा कि मारिया की आय के बारे में आंकड़ा फेडरल टैक्‍स सर्विस के डेटा तक अपनी पकड़ रखने वाले एक स्रोत ने दिया है। यह रिपोर्ट ऐसे समय पर आई है जब 22 साल की मारिया ने साइबेरिया के नोवोसिबिरस्‍क शहर में डांस किया है। पुतिन के करीबी लोगों के ताजा टैक्‍स लीक के बाद बाजा की जांच में पाया गया है कि यह पैसा केएसपी कैपिटल एसेट मैनेजमेंट की ओर से किया गया है जो सर्गेई कोटलयारेंको से जुड़ी कंपनी है।

डि‍प्‍टी पीएम के रूप में भी मारिया के पिता पुतिन की सरकार में सबसे धनी मंत्री थे। रिपोर्ट आई थी कि मारिया के पिता का लंदन के टेम्‍स नदी के किनारे भी आलीशान मकान है। मारिया ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन अपनी सोशल मीडिया सेटिंग्‍स को बदल दिया है, जिससे कोई कमेंट न सकें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश को बढ़ाकर 137 प्रतिशत किया, बड़ी उपलब्धि : हर्षवर्धन