Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग शुरू, थाईलैंड की एयर स्ट्राइक, कंबोडिया का पलटवार

Advertiesment
हमें फॉलो करें War begins between Thailand and Cambodia

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 24 जुलाई 2025 (12:27 IST)
War begins between Thailand and Cambodia: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है, उधर इसराइल के गाजा पर हमले लगातार जारी है। इसी बीच थाईलैंड और कंबोडिया के बीच भी जंग छिड़ गई है। एक जानकारी के मुताबिक थाईलैंड ने कंबोडिया पर एयर स्ट्राइक की, जवाब में कंबोडिया ने थाईलैंड के सैन्य बेस पर हमला किया है। इस कार्रवाई में कुछ लोगों के हताहत होने की भी खबर है। 
 
मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक एक थाई F-16 लड़ाकू विमान ने कंबोडिया में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। यह झड़पें गुरुवार सुबह ता मुएन और ता मोआन थॉम मंदिरों के आसपास शुरू हुईं, जिन क्षेत्रों पर दोनों देश लंबे समय से दावा करते रहे हैं। थाई सेना के अनुसार, कंबोडियाई सैनिकों ने पहले एक ड्रोन और फिर छह सशस्त्र सैनिकों को आते देखा, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी की। थाई पक्ष ने कहा कि उसने गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, कंबोडिया ने दावा किया कि उसके सैनिक थाई सशस्त्र हमले से राष्ट्रीय क्षेत्र की रक्षा कर रहे थे।
 
थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ सभी सीमा चौकियों को बंद करके और थाई नागरिकों को यदि संभव हो तो कंबोडिया छोड़ने की सलाह दी है। नोम पेन्ह स्थित थाई दूतावास ने नागरिकों से अत्यंत आवश्यक न होने पर ही वहां से चले जाने का आग्रह करते हुए अलर्ट जारी किया है। थाई सीमावर्ती गांवों में नागरिकों को बंकरों में भागते हुए देखा गया है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र में फेस ऐप में पंजीकृत कर्मचारियों को ही मिलेगा वेतन, राजस्व मंत्री ने दी व्यवस्था