Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पानी में गिरा महिला का मोबाइल, व्हेल ने इस तरह लौटाया, वाइरल हुआ वीडियो

Advertiesment
हमें फॉलो करें पानी में गिरा महिला का मोबाइल, व्हेल ने इस तरह लौटाया, वाइरल हुआ वीडियो
, गुरुवार, 9 मई 2019 (10:00 IST)
नार्वे में हैमरफेस्ट हार्बर के पास महासागर में एक महिला का फोन गिर गया। मोबाइल पानी में गिरते ही महिला परेशान हो गई लेकिन कुछ ही देर में एक व्हेल मुंह में फोन दबाए आई और महिला को इसे वापस कर दिया। सोशल मीडिया पर इस इस व्हेल का वीडियो वायरल हो रहा है।
 
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक ईसा ओपडल अपने दोस्तों के साथ नाव में थी। गलती से उसका फोन पानी में गिर गया। अचानक व्हेल गहले पानी में जाकर फोन पकड़ती है, फिर मुंह में फोन दबाकर धीरे-धीरे पानी की सतह पर आ जाती है। ईसा हाथ बढ़ाकर व्हेल के मुंह से अपना फोन वापस ले लेती है।

ईसा ने इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। कैप्शन में लिखा कि 'जब जानवर, मनुष्य की तुलना में ज्यादा दयालु हों।'
 

लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए व्हेल की जमकर प्रशंसा की। कुछ लोगों का कहना था कि जानवरों से भी  मानवीयता सीखी जा सकती है तो कुछ ने कहा कि यह व्हेल पानी में किसी तरह की गंदगी नहीं चाहती थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टीचर की शर्मनाक करतूत, अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा को कर रहा था ब्लैकमेल