Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्‍या है पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्‍च सम्‍मान, किसे मिलता है और क्‍यों?

Advertiesment
हमें फॉलो करें awarded to PM Modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 16 जून 2025 (14:15 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को साइप्रस ने अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया है। पीएम मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति, निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से नवाजा है। पीएम मोदी ने देश की जनता को समर्पित किया है।

बता दें कि पीएम मोदी ने साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार को देश की जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III सम्मान के लिए मैं आपका (साइप्रस के राष्ट्रपति), साइप्रस सरकार और साइप्रस के लोगों का अभिनंदन करता हूं।

आर्चबिशप मकारियोस के नाम सम्‍मान : बता दें कि साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने मोदी को सम्मानित किया। इस सम्मान का नाम साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्चबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को यह सम्मान समर्पित करते हुए कहा कि यह भारत-साइप्रस की भरोसेमंद दोस्ती का सम्मान है।

कई समझौतों पर हस्ताक्षर : साइप्रस और भारत में इस दौरान एक और महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिसमें NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज (गिफ्ट सिटी, गुजरात) और साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज के बीच सहयोग स्थापित किया गया है। यह यूरोप और भारत के बीच ऐसा पहला वित्तीय सहयोग है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि कई भारतीय कंपनियां साइप्रस को यूरोप के लिए एक प्रवेश द्वार के रूप में देखती हैं, खासकर आईटी, पर्यटन और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में।

23 साल बाद साइप्रस पहुंचे मोदी : पीएम मोदी ने कहा कि "23 वर्षों में यह पहला अवसर है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री साइप्रस आया है और पहला कार्यक्रम एक बिजनेस राउंडटेबल था, जो कि यह इस बात को दर्शाता है कि दोनों देशों के आर्थिक संबंध कितने महत्वपूर्ण हैं।"

भारत के साथ खड़ा रहा है साइप्रस : बता दें कि पीएम मोदी साइप्रस के दौरे पर हैं। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स द्वारा लारनाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर औपचारिक सम्मान के साथ स्वागत किए जाने से इस यात्रा ने भारत-साइप्रस संबंधों में नई गति का संकेत दिया, जिसमें दोनों देशों ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में गहन सहयोग के लिए प्रतिबद्धता जताई। साइप्रस में भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का स्वागत वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को साइप्रस ने अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया है। पीएम मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति, निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से नवाजा है। पीएम मोदी ने देश की जनता को समर्पित किया है।
Edited By: Navin Rangiyal 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जगन्नाथ मंदिर की तीसरी सीढ़ी पर क्यों कहलाती है 'यम शिला', भक्त क्यों नहीं रखते हैं पैर