Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नेपाल के एयरपोर्ट पर जब विमान को लगाना पड़ा धक्का

हमें फॉलो करें नेपाल के एयरपोर्ट पर जब विमान को लगाना पड़ा धक्का
, गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (23:46 IST)
काठमांडू। कार को, मेटाडोर को यहां तक कि ट्रक और बस को भी स्टार्ट नहीं होने पर आपने लोगों को धक्का लगाते हुए देखा होगा, विमान को धक्का लगाने वाली यह तस्वीर देखकर हर किसी को आश्चर्य हो रहा है। 
 
यह तस्वीर है नेपाल की। जहां सुरक्षाकर्मी और कुछ यात्री तारा एयरलाइंस के विमान को धक्का लगा रहे हैं। इस विमान पर तारा एयर लिखा हुआ स्पष्ट रूप से पढ़ा जा सकता है। धक्का लगाने की यह घटना बजूरा के कोल्‍टी एयरपोर्ट की है। 
 
बताया जा रहा है कि तारा एयरलाइंस के इस विमान की लैंडिंग तो सुरक्षित हो गई थी, लेकिन लैंडिंग के बाद विमान टायर फटने से रनवे पर खड़ा हो गया। इसके बाद वह आगे नहीं बढ़ पाया। इस विमान के रनवे पर खड़े होने से दूसरे विमानों को उतरने और उड़ने में दिक्कत हो रही थी।
इस समस्या से निपटने के लिए वहां मौजूद यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों को विमान को धक्‍का लगाना पड़ा। धक्का देने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं।  
 
इस वीडियो को देखकर राव वीरेन्द्र सिंह ने लिखा- जोर लगा के ह इ सा ssss

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Omicron का खतरा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में रात्रि कर्फ्यू