Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यात्रा प्रतिबंध में नए देशों को शामिल की योजना नहीं : व्हाइट हाउस

Advertiesment
हमें फॉलो करें White House
, बुधवार, 8 फ़रवरी 2017 (20:32 IST)
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा है कि 7 मुस्लिम बहुल देशों से अमेरिका में होने वाले आव्रजन पर लगाए गए प्रतिबंध की सूची में किसी नए देश को शामिल करने का ट्रंप प्रशासन का फिलहाल कोई इरादा नहीं है।
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कहा कि इस समय उस सूची में कोई और नाम जोड़ने का इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समय ट्रंप प्रशासन अन्य सभी देशों पर गौर कर रहा है। वह उनके और अमेरिका के बीच की उन प्रक्रियाओं और जांच संबंधी प्रणालियों पर गौर कर रहा है।
 
स्पाइसर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि समीक्षा की अवधि खत्म होने तक कुछ भी तय नहीं है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादित शासकीय आदेश ने सभी शरणार्थियों के अमेरिका में प्रवेश को 120 दिन तक के लिए रोक दिया था।
 
इसके साथ ही इस आदेश ने ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन से आने वाले यात्रियों पर 90 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया। इससे अमेरिकी हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी फैल गई और दुनियाभर में इस आदेश की निंदा हुई। एक संघीय अदालत ने शासकीय आदेश पर रोक लगा दी। इस रोक को ट्रंप प्रशासन ने चुनौती दी है।
 
स्पाइसर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप देश को सुरक्षित रखने के लिए हर चीज करने को पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अस्पताल में जयललिता से कभी मुलाकात नहीं हुई : पनीरसेल्वम